प्रेमचंद श्रीवास्तव | सहारा जीवन न्यूज़, सुलतानपुर
अहिल्याबाई का जीवन शौर्य और सेवा का अप्रतिम उदाहरण – सुशील त्रिपाठी पीएम मोदी अहिल्याबाई के सपनों को दे रहे साकार रूप – सुशील त्रिपाठी
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, सुलतानपुर में शनिवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर उनके प्रेरणादायक जीवन और सांस्कृतिक योगदान पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश पाण्डेय ‘बजरंगी’ और अन्य गणमान्य पार्टीजनों की उपस्थिति में फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में अहिल्याबाई होल्कर के जीवन के विभिन्न प्रेरक पहलुओं को विस्तारपूर्वक प्रदर्शित किया गया, जिनका सभी ने गहन अवलोकन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा, “अहिल्याबाई का जीवन शौर्य, सेवा, समर्पण, संयम और सादगी का अनुपम उदाहरण है। उनका शासनकाल सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और धार्मिक आस्था का आदर्श था, जो आज भी हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है।”
उन्होंने यह भी कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार रानी अहिल्याबाई के सपनों को साकार रूप दे रही है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए।” पार्टी मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने जानकारी दी कि प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से घनश्याम चौहान, डॉ. प्रीति प्रकाश, सुनील वर्मा, विजय त्रिपाठी, योगेंद्र सिंह, प्रदीप शुक्ला, अरुण जायसवाल, संजय सोमवंशी, आशीष सिंह रानू, डॉ. रामजी गुप्ता, चन्दन नारायण सिंह, रेखा निषाद, सुमन राव कोरी, डिंपल सिंह, रामेन्द्र प्रताप सिंह, अरुण सिंह, दिनेश चौरसिया, राम जतन यादव, संतोष सिंह, लक्ष्मी सिंह, कोकिला तिवारी, रेनू सिंह और राजीव सिंह आदि शामिल रहे।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





