वीरता और पराक्रम को नमन करते हुए निकाली गई तिरंगा यात्रा

SHARE:

अमौली, फतेहपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुई आतंकी घटना के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता ने पूरे देश को गौरव से भर दिया है। इस अभियान में कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के नेतृत्व में सेना ने पाकिस्तान में पल रहे आतंकी ठिकानों पर कड़ा प्रहार करते हुए कई आतंकवादियों का सफाया किया। इस वीरता और पराक्रम को नमन करते हुए देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में अमौली कस्बे में भी एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता और संयोजक शिवा गुप्ता के नेतृत्व में निकली इस यात्रा का संचालन पूर्व जिला मंत्री साहब सिंह गौतम ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल और ब्लॉक प्रमुख सुशीला सिंह ने किया। यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई गलियों तक पहुंची, जहां लोगों ने पुष्पवर्षा कर भारत माता के जयकारों से माहौल देशभक्ति से भर दिया।इस मौके पर अमर शहीद विजयपाल सिंह यादव (झाऊपुर), विजय कुमार पांडे (सठिगवां) और राजेश कुमार (खदरा) के माता-पिता को सम्मानित कर उन्हें स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा, “जैसे 1971 और कारगिल युद्ध में सेना ने पराक्रम दिखाया, वैसे ही आज फिर ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को भारत की ताकत का अहसास कराया है।”ब्लॉक प्रमुख सुशीला सिंह ने महिला सैन्य अधिकारियों की वीरता को सलाम करते हुए कहा कि देश की बेटियां आज सीमा से लेकर अंतरिक्ष तक परचम लहरा रही हैं।ग्राम प्रधान शिव कुमारी सोनकर ने यात्रा में शामिल लोगों के लिए शीतल पेय की व्यवस्था कर गर्मी से राहत दिलाई। इस मौके पर बीडीओ सुरेश शिवहरे, भाजपा महिला पदाधिकारी मोना शुक्ला, डॉ. उत्प्रेक्षा त्रिवेदी, डॉ. रामभक्त वर्मा, सत्य प्रकाश शुक्ला, अजय यादव, शुभम ठाकरे, अर्जुन सोनकर, संदीप साहू, अशरफ खान, और सैकड़ों स्थानीय ग्रामीणों एवं युवाओं ने जोश के साथ भाग लिया। तिरंगा यात्रा देशभक्ति, एकता और भारतीय सेना के प्रति सम्मान की मिसाल बन गई, जिसने हर नागरिक के दिल में गर्व और समर्पण की भावना को प्रज्वलित किया।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई