फतेहपुर।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों की कायराना हरकत के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की गूंज पूरे देश में सुनाई दी। वायु, जल और थल सेना ने मिलकर दुश्मनों को करारा जवाब दिया। इस सफल सैन्य कार्रवाई का नेतृत्व कर रहीं कर्नल सूफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के नेतृत्व में आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह किया गया और दर्जनों आतंकवादियों को ढेर किया गया। इस गौरवशाली क्षण को सम्मानित करने के लिए फतेहपुर जनपद के अमौली विकासखंड में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की अगुवाई समाजसेवी शिवा गुप्ता ने की। लंका मैदान मेला ग्राउंड से प्रारंभ हुई यात्रा में जनप्रतिनिधियों और हजारों की संख्या में आमजन ने भाग लिया।
यात्रा में जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, ब्लॉक प्रमुख सुशीला सिंह, भाजपा अमौली मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, पूर्व जिला मंत्री साहब सिंह गौतम सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। यह यात्रा गायत्री मंदिर, चौबे ताला होते हुए सठिगवां कस्बे पहुंची, जहां अमर बलिदानी विजय कुमार पाण्डेय के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर कारगिल युद्ध में बलिदान देने वाले शहीद विजय पाल सिंह यादव (झाऊपुर) और शहीद राजेश कुमार (ग्राम गोहरारी) के माता-पिता को सम्मानित किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान जयकारों से आसमान गूंज उठा।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सुरेश शिवहरे, पूर्व जिला मंत्री साहब सिंह गौतम, डॉ. उत्प्रेक्षा त्रिवेदी, डॉ. रामभक्त वर्मा, भाजपा महिला पदाधिकारी मोना शुक्ला, सत्य प्रकाश शुक्ला, रज्जन लाल त्रिवेदी, अर्जुन सोनकर, शुभम ठाकरे, युसूफ खान, पुनीत तिवारी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के आयोजक शिवा गुप्ता ने समस्त अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा देश के अमर बलिदानियों को समर्पित है और हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश के सम्मान में एकजुट होकर खड़ा रहे।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





