सहारा जीवन न्यूज़
*भदैंया, सुल्तानपुर-*
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव और भारतीय सेना द्वारा चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को भदैंया ब्लॉक के हनुमानगंज बाजार में मण्डल अध्यक्ष भदैंया वीरेन्द्र यादव “रोहित” के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति नारों के बीच इस यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के ज़ोरदार नारे लगाए। भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य की वीरगाथा को जन जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित इस यात्रा में देशभक्ति का उत्साह चरम पर रहा।
इस मौके पर चन्द्र प्रकाश मिश्र, सत्येन्द्र नाथ उपाध्याय, डॉ. अमरनाथ सोनी, सुरेश तिवारी, दिलीप सिंह, रमाकांत मिश्रा, मनोज वर्मा, भूपेश मिश्रा, विजय पाण्डेय, राजेश सिंह, सतीश पाण्डेय, राकेश सिंह, मो. जफर, शिवकुमार वर्मा, सुभाष श्रीवास्तव, श्यामलाल गुप्ता, श्याम बहादुर निषाद, श्याम बहादुर निषाद, रिंकू बरनवाल, सहित सैंकड़ों लोग शामिल हुए।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





