सहारा जीवन न्यूज से रिपोर्ट हरिपाल सिंह रिपोर्टर
ऑपरेशन सिंदूर के बाद जहां जगह-जगह तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है वहीं मथुरा के जनकपुरी में भी भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें कई हिंदू संगठन और धर्म जागरण समन्वय के सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और मथुरा महानगर के परियोजना प्रमुख विक्रम सिंह राणा सिसोदिया द्वारा कहा गया कि जिस प्रकार से भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया तो उसकी सफलता के बाद यह भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई और देश का बच्चा-बच्चा भारतीय सेना के साथ में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। यात्रा मथुरा जनकपुरी से बीएसए रोड होते हुए मथुरा मंडी चौराहे तक निकाली गई। जिसमें धर्म जागरण समन्वय के वृंदावन जिला के जिला संयोजक पवन तरकर,कोसी जिला के सह संयोजक धर्मदास महाराज, विनोद ठाकुर, श्याम पंडित, पवन राजपूत, रामजीत सिंह, मलखान सिंह, मुनेश चौहान, रौतान सिंह, रामवीर सिंह, विनोद कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





