यूनाइटेड इंडिया इन्शुरेन्स क. लि. के वरिष्ठ मण्डलीय प्रबंधक रविंद्र नाथ आर्य हुये सेवनिवृति

SHARE:

 

आज दिनांक 28 मार्च 2025 को यूनाइटेड इंडिया इन्शुरेन्स क. लि के मण्डल कार्यालय प्रथम कानपुर मे कार्यरत वरिष्ठ मण्डलीय प्रबंधक रविंद्र नाथ आर्य की हुई सेवनिवृति l कानपुर स्तिथि परेड मण्डल कार्यालय-प्रथम मे कार्यत रविंद्र नाथ आर्य जो की वरिष्ठ मण्डलीय प्रबंधक के पद पर थे आज दिनांक 28 मार्च 2025 को अपने 38 साल पुरे कर सेवनिवृति हो गये इस उपलक्ष्य मे कार्यालय परिषद मे एक भव बिदाई समारोह आयोजित किया गया l जिसमे कार्यालय के लोगो द्वारा उनको माला,साल, पटका, पहना कर साथ मे गिफ्ट देकर उनको अगली पारी शुरू करने की शुभकामनायें दी इस अवसर पर उनका परिवार व सम्बन्धि उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सहायक सुनील खन्ना द्वारा सुचारु रूप से किया गया l कार्यक्रम मे कार्यालय से व बाहर से आये अधिकारियो ने भी उनको माला व गिफ्ट देकर सेवनिवृति होने की शुभकामनायें दी l

वरिष्ठ मण्डलीय प्रबंधक रविंद्र नाथ आर्य ने अपने सेवनिवृति के अवसर पर बताया की मैंने दिनांक 26 दिसम्बर 1986 मे यूनाइटेड इंडिया कम्पनी मे एक सहायक के पद पर नियुक्ति प्राप्त की थी उसके उपरान्त यूनाइटेड इंडिया इन्शुरेन्स क. लि. परिवार द्वारा मुझे समय-समय पर प्रमोशन देकर आज हम इस पद से सेवनिवृति होने का सोभाग्य प्राप्त हो रहा है मैंने अपने सेवा काल मे बीमा कम्पनी की दी हुई सारी जिम्मेदारी को भली भाती निभाते हुऐ आज उच्च पद से मुक्त हो रहा हूँ l मैंने दिनांक 9 मार्च 2000 को आगरा मण्डल से सहायक प्रबंधक पद से कार्य शुरू किया था l मैंने करीब 16 साल मे मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, मैनेजर, व दिनांक 31 जुलाई 2019 से आज 28 मार्च 2025 तक मण्डल कार्यालय प्रथम पर वरिष्ठ मण्डलीय प्रबंधक पद पर रहा l इस अवसर पर मे अपने बीमा क. के मण्डलीय कार्यालय प्रथम के लोगो को धन्यवाद देता हूँ की उन्होंने मेरा हमेशा साथ दिया वह सब बधाई के पात्र है अन्त मे अनीश श्रीवास्तव वरिष्ठ मण्डलीय प्रबंधक ने आये सभी लोगो को धन्यवाद दिया l साथ मे स्वाल्पाहर का भी वितरण किया गया l इस अवसर पर पंकज सक्सेना, सुनील खन्ना, विपिन कुमार, राजेश निगम, किशुक श्रीवास्तव, ब्रिज किशोर, विमल श्रीवास्तव, नरेन्द सिंह राठौर, डा. अमर सिंह राठौर, राज कुमार, मनोज कुमार, सुशील श्रीवास्तव आदि लोगो उपस्थिति रहे l

*हिन्दी दैनिक सहारा जीवन न्यूज़ से ब्यूरो चीफ राजेश निगम की रिपोर्ट*

Rajesh Nigam
Author: Rajesh Nigam

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई