अमेठी।नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अन्तर्गत थाना कमरौली पुलिस द्वारा कुल 70 ग्राम स्मैक अनुमानित कीमत 07 लाख रुपये के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उ0नि0 रविन्द्र प्रताप सिंह थाना कमरौली मय हमराही द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुरजीत कुमार पुत्र मटरू निवासी अहिरन सरैया थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी उम्र करीब 20 वर्ष को पलिया पश्चिम रेलवे क्रासिंग के पास से समय करीब 08.55 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 30 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । उ0नि0 शिवमूर्ति यादव थाना कमरौली मय हमराही द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सूरज गौतम पुत्र पुत्र मटरू निवासी अहिरन सरैया थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी उम्र करीब 25 वर्ष को मोटरसाइकिल पैशन प्रो नं0 यूपी 32 डीजे 7710 के साथ सिन्दूरवा रेलवे क्रासिंग के पास से समय करीब 10.00 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया । मोटरसाइकिल के कागज मांगने पर दिखा न सका । तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 40 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना कमरौली पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।





