सहारा जीवन न्यूज 
अमेठी। समाजवादी पार्टी कार्यालय, गौरीगंज में मान्यवर कांशीराम जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।सभा को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि कांशीराम जी ने सदैव वंचितों, शोषितों और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने समाज में समानता और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। राम उदित यादव ने कहा कि आज हमें उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लेना चाहिए।इस मौके पर के. डी. सरोज (बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी),गुंजन सिंह (महिला प्रकोष्ठ), राकेश कौहार (जिला सचिव), सी. पी. यादव, दीपू तिवारी, सूबेदार यादव (जिलाध्यक्ष, लोहिया वाहिनी), अशोक यादव, अभिषेक शुक्ला, रोहित वाल्मीकि, प्रतिभा यादव और अनिल यादव सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस संबंध में जानकारी देते हुए सपा प्रवक्ता राजेश मिश्र ने बताया कि कांशीराम जी ने सामाजिक समानता और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।





