सहारा जीवन न्यूज 
जोधपुर। डाली बाई चौराहे पर स्थित अरिहंत आँचल एवं ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के सयुक्त तत्वाधान में रहवासियों द्वारा दो दिन का फागोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया जिसके तहत राधा कृष्ण झांकी एवं पारम्परिक गेर से होली के पर्व को हर्षोल्लास से मनाया गया। फूलों से होली भी खेली गई। कार्यक्रम संयोजक रितेश सिह ओर मनीष व्यास ने बताया राधा कृष्ण की भूमिका में श्रीमती गरिमा शर्मा ,श्रीमती तनिष्का सिह, कृतिष्का भटनागर एवं नंदनी ने के रास गानों पर अपनी प्रस्तुति दी।गोपियों की भूमिका में अव्या, धनिष्का, श्रेया,परिधि,पीहू,हेली,साक्षी, अनाया,भूमि, लटिका ने उनका साथ निभाया। करीना माहेश्वरी एवं लवी ने एकल नृत्य की प्रस्तुति दी।
साथ ही गेर गायन में हरगोविंद चांडा, राजेश शर्मा, ललित व्यास,विकास जैन,अजय मदान,पीयूष,मनोज व्यास सहित कई रहवासियों ने अपने गायन से समा बांध दिया।मंच सचालन का कार्य श्री राधेश्याम शर्मा ने बखूबी निभाया। सही महूर्त पर होलिका दहन किया गया। अंत मे कार्यक्रम कार्यकर्ता मनीष व्यास,दीपेश भटनागर, रितेश सिह एवं रजनीश शर्मा ने सभी मुख्य प्रतिभागियों ओर सोसायटी के वर्द्धजनो को स्कार्फ पहनाकर उनका सम्मान और स्वागत करते हुए सभी रहवासियों को धन्यवाद दिया और होली की बधाई प्रेषित की।





