प्राथमिक विद्यालय केशवपुर, शाहगढ़ की छात्रा आरूषी एक दिन के लिए बनी प्रधानाध्यापिका

SHARE:

अमेठी ll मिशन शक्ति के अन्तर्गत बालिकाओं के आत्मबल एवं विश्वास वृद्धि के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय केशवपुर शाहगढ़ में आज आरुषी को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका बनाया गया। सभी बच्चों एवं अध्यापकों ने स्वागत किया। सुबह से ही आरुषी ने विद्यालय की साफ-सफाई, एम डी एम एवं अन्य गतिविधियों का निरीक्षण कर विद्यालय व्यवस्था का संचालन किया। आरुषी ने कहा आज मुझे बहुत अच्छा लग रहा है मैं भी कार्यों को कर सकती हूं। मैं भी मेहनत करके अच्छी व्यवस्था का हिस्सा बनना चाहती हूं जिससे माता पिता एवं समाज का नाम रोशन कर सकूं और समाज के लिए कुछ अच्छा कर सकूं। विद्यालय व्यवस्थाओं को समझने में प्रधानाध्यापक श्री विश्वबन्धु उपाध्याय ने सहयोग किया।इस अवसर पर विद्यालय की बच्चियों में आज विशेष उत्साह था।

Ashok Srivastava
Author: Ashok Srivastava

Amethi

Leave a Comment