एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आवाहन किया गया है

SHARE:

रिपोर्ट संजय लाल सहारा जीवन न्यूज़ गिरिडीह :बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल गिरिडीह शाखा इकाई के द्वारा कल के राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए द्वार प्रदर्शन किया बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल गिरिडीह शाखा इकाई के द्वारा देश के तमाम केंद्रीय श्रम संगठनों के द्वारा आहूत कल के हड़ताल के तैयारी के लिए भोजनावकाश के समय द्वार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि कल देश के तमाम श्रमिक संगठनों के द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आवाहन किया गया है। जिसमें हमारा संघ भी शामिल है। कल हड़ताल के माध्यम से एलआईसी एक्ट एक्ट संशोधन बिल, बीमा कानून संशोधन बिल तथा आईआरडीए कानून संशोधन बिल का विरोध किया जाएगा। एलआईसी मैं 2012 के बाद उप कर्मचारी और सफाई कर्मियों की बहाली नहीं हुई है जबकि हमारी संस्था में काफी वर्ग 3 और वर्ग 4 कर्मचारियों की रिक्तियां हैं इसलिए इस हड़ताल के माध्यम से हम लोग वर्ग 3 और 4 कर्मचारियों की बहाली हेतु प्रक्रिया अभिलंब प्रारंभ करने मांग करते हैं। देश में बेरोजगारी और महंगाई काफी बढ़ी है। केंद्र सरकार के गलत कृषि नीति के कारण देश में किसानों की आत्महत्या बढ़ी है तथा कृषि उपज घटा है।इस हड़ताल के माध्यम से इन तमाम जन सरोकार के मुद्दों को उठाया जाएगा। यह हड़ताल सरकार के जन विरोधी मजदूर विरोधी किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ है। इसलिए हम यहां की जनता और दुकानदारों से आग्राह करते हैं कि कल के हड़ताल को वे लोग भी अपना नैतिक समर्थन दे इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष संजय शर्मा मंडलीय संगठन सचिव अनुराग मुर्मू सहायक सचिव प्रवीण कुमार हंसदा संयुक्त सचिव विजय कुमार तथा राजेश कुमार उपाध्याय कुमकुम वाला वर्मा उमानाथ झा विनय कुमार रोशन कुमार श्वेता राजेश कुमार विजय कुमार प्रभाष कुमार शर्मा देवनाथ दास कुलजीत कुमार रवि श्वेता कुमारी अंशु कुमारी सिंघानिया सबा परवीन नीतीश कुमार गुप्ता प्रीतम कुमार मेहता माहेश्वरी वर्मा गौरव कुमार सिंह नीरज कुमार सिंह संजय कुमार शर्मा प्रदीप कुमार प्रदीप प्रसाद पंकज कुमार विजय मंडल नागेश्वर साल सहित कई कर्मचारियों ने भाग लिया l

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई