धौरहरा (सीतापुर)विकास भारती
ग्राम धौरहरा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा, संत सम्मेलन एवं शत चंडी महायज्ञ में भक्ति और श्रद्धा की सरिता बह रही है। वैदिक मंडल के आचार्यों और यज्ञाचार्य पंडित राधा मोहन अवस्थी के नेतृत्व में यजमान उमेश दीक्षित ने विधिवत यज्ञ मंडप की पूजा कर हवन में आहुतियाँ अर्पित कीं और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भगवान श्रीकृष्ण की जीवंत झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष आकर्षण रहा भगवान शिव का तांडव नृत्य, जिसे देख उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
कथा व्यास पंडित अखिलेश जी महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म की सुंदर कथा सुनाई। जैसे ही उन्होंने “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” कथा सुनाई, संपूर्ण वातावरण भक्ति रस में डूब गया। श्रद्धालु नाचने-गाने लगे और पुष्पवर्षा कर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
पंडित अखिलेश महाराज ने कहा > “जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेते हैं। श्रीकृष्ण की भक्ति से मनुष्य भवसागर से पार हो सकता है, लेकिन भक्ति में पूर्ण समर्पण आवश्यक है।”
इस आध्यात्मिक आयोजन में प्रमुख रूप से अंकित दीक्षित, सूर्य प्रसाद, सत्यनारायण दीक्षित, ध्रुव दीक्षित, कैलाश दीक्षित, ऋषिराज समेत बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग एवं श्रद्धालु शामिल हुए और कथा का रसपान किया।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212325
Total views : 5520473