रत्नेश उपाध्याय।अम्बेडकरनगर ।
अम्बेडकरनगर में जिले में चरित्र सत्यापन के नाम पर घूसखोरी कर रहे एक बड़े बाबू के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई ने पुलिस विभाग की छवि को नया आयाम दिया है। मुख्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक अशोक कुमार पर आरोप था कि वह चरित्र सत्यापन की फाइलों को निपटाने के एवज में आवेदकों से अवैध वसूली कर रहे थे। जैसे ही यह मामला पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की जानकारी में आया, उन्होंने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच कराई। जांच में आरोप पुष्ट होने के बाद एसपी के निर्देश पर अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इस कार्रवाई के बाद आम जनता में एसपी केशव कुमार की ईमानदारी और निष्पक्षता की खूब सराहना हो रही है। लोग खुलेआम कह रहे हैं कि ऐसे अफसर ही सिस्टम में बदलाव ला सकते हैं।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212329
Total views : 5520478