चंद्रावल नदी के उद्गम स्थल चांदो में भूमि पूजन कर खुदाई कार्य का डीएम ने किया शुभारंभ

SHARE:

महोबा। अभिनय अभिनय सिंह चंदेल

जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने मंगलवार को चंद्रावल नदी के उद्गम स्थल, ग्राम पंचायत चांदो में भूमि पूजन कर पुनरोद्धार कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने फीता काटकर खुदाई कार्य की शुरुआत की, जिसके साथ ही बड़ी संख्या में मजदूरों ने फावड़ा और गैती के साथ खुदाई कार्य प्रारंभ कर दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत जनपद की 9 विलुप्तप्राय नदियों का वर्षा पूर्व पुनरोद्धार कार्य कराया जाना है। यह कार्य 20 से 24 मई तक अभियान के रूप में संचालित किया जाएगा, जिसमें सुबह 7 बजे से संबंधित ग्राम पंचायतों में नदी के उद्गम स्थल से कार्य शुरू किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत समस्त ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण से संबंधित विभिन्न कार्य जैसे – तालाब, पोखर, अमृत सरोवर, गूल, रिचार्ज पिट, सोख्ता गड्ढा, चकरोड, वर्षा जल संचयन टैंक, ट्रेंच, बंधी, खेत तालाब, व कृषि जीर्णोद्धार आदि कार्य भी प्रारंभ किए जाएंगे। उक्त तिथियों में जल संरक्षण एवं संचयन को लेकर जनजागरूकता गोष्ठियों का आयोजन भी किया जाएगा। इन गोष्ठियों में ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, जॉब कार्ड धारक श्रमिक, वरिष्ठ नागरिक, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं अधिक से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान की निगरानी हेतु जनपद स्तर से प्रत्येक दिन के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। ग्राम चांदो विकास खण्ड कबरई से अभियान की शुरुआत करते हुए जल संरक्षण जागरूकता गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जहां उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों व ग्रामीणों को ‘राष्ट्रीय जल मिशन’ के तहत जल शपथ दिलाई गई उन्होंने बताया कि कार्य के आरंभ, प्रगति और समापन के दौरान ड्रोन कैमरे से वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। डीएम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे जल संरक्षण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और नदियों के संरक्षण व पुनर्जीवन में योगदान दें। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जल स्रोतों के आसपास हो रहे अतिक्रमणों को प्रभावी रूप से हटाया जाए, चकरोडों को कब्जा मुक्त कराया जाए, चकबंदी व हदबंदी की प्रक्रिया संपन्न कराई जाए तथा पुराने तालाबों, पोखरों और अमृत सरोवरों के किनारे वृक्षारोपण कराए जाएं।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी पंकज यादव, उप जिलाधिकारी सदर जितेन्द्र सिंह सहित कई अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई