लिक गेस्ट हाउस रामा देवी में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 210 लोगों ने किया रक्तदान।

SHARE:

 

सहारा जीवन न्यूज़ कानपुर आज दिनांक 23 मार्च 2025 दिन रविवार को कृष्णा नगर क्षेत्र के पूर्व पार्षद मदन लाल भाटिया ने एक प्रेस बयान में जानकारी देते हुए बताया की शहीदी दिवस के पावन अवसर पर शहीदे आजम सरदार भगत सिंह ,शहीद सुखदेव जी एवं शहीद राजगुरु की याद में उनको श्रद्धांजलि देने के लिए कृष्णा नगर क्षेत्र के पूर्व पार्षद एवं नेत्रदान प्रेरक मदन लाल भाटिया के संयोजन में आयोजित एक विशाल रक्तदान शिविर में 210 लोगों ने अपना रक्तदान दिया। शिविर की विशेषता यह रही की एक ही परिवार के तीन लोगों ने एक साथ रखें दान किया पिता मयंक अवस्थी ,पुत्री प्रियांशी अवस्थी एवं पुत्र दिव्यांश अवस्थी।

उल्लेखनीय है मलिक गेस्ट हाउस में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर को यातायात की सुरक्षा से जोड़ते हुए प्रत्येक रक्त वीर को एक-एक स्टडस का हेलमेट दिया गया ।आज के शिविर का उद्घाटन पावन गंगा सेवा संस्थान के संरक्षक श्री सुखबीर सिंह मलिक ने किया।

शिविर की विशेषता यह रही की 40% महिला शक्ति ने भी रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में रक्तदानियों का उत्साह देखने लायक था सुबह 10:00 बजे प्रारंभ हुआ शिविर साय काल 5:30 बजे तक अनवरत चलता रहा। आज के रक्तदान शिविर में पवन गंगा सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता महासचिव श्री पवन त्रिवेदी श्रीमती बिंदु अग्रवाल श्री राजू वालिया तथा वनस फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह सिकरवार एवं महासचिव त्रिभुवन बाजपेई,श्री रजत कुमार एवं प्रेम फाउंडेशन के सभी कार्यकर्ता साथियों का विशेष योगदान रहा । आज के रक्तदान शिविर युग दाधीच देहदान अभियान के संयोजक श्री मनोज सेंगर, श्री रवि तिवारी कुपवाड़ा में शहीद हुए भारतीय सेना के शहीद कैप्टन आयुष यादव के पिता श्री अरुण कांत यादव ,भारतीय जनता पार्टी के श्री विक्की छाबड़ा ,श्री शैलेंद्र त्रिपाठी ,पूर्व छात्र नेता श्री उमेश शुक्ला ,श्री नरेश अग्रवाल ,श्री रणवीर सिंह मलिक एवं पावन गंगा सेवा संस्थान , वनस फाउंडेशन के संरक्षक एवं कार्यक्रम संयोजक मदन लाल भाटिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

*हिन्दी दैनिक सहारा जीवन न्यूज़ से ब्यूरो चीफ राजेश निगम की खास रिपोर्ट*

Rajesh Nigam
Author: Rajesh Nigam

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई