होली का महापर्व मानव एकता की निशानी है।बुराई पर अच्छाई के सदा विजय की कहानी है

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज

प्रयागराज।प्रेम सद्भावना एवं एकता तथा बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है महापर्व होली यह अभिव्यक्ति एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के जिला मंत्री राजेश तिवारी ने समाजसेवी दीनदयाल तिवारी एवं शिक्षाविद कमलेश पाण्डेय से होली के दिन अपने निज निवास बकचून्दा मेजा रोड प्रयागराज में कही।संज्ञानित कराते चले कि होली महापर्व के दिन जिला मंत्री को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान करने हेतु क्षेत्रीय जनों एवं ग्रामवासियों का जमावड़ा जिला मंत्री के निज निवास बकचून्दा मेजा रोड प्रयागराज में लगा हुआ था।जिला मंत्री को क्षेत्रीय गणमान्य जनों एवं ग्रामवासियों ने अबीर-गुलाल लगाते हुए होली की हार्दिक बधाई एवं अनन्त शुभकामनाएं प्रदान की एवं जिला मंत्री ने क्षेत्रीय गणमान्य जनों एवं ग्रामवासियों को अबीर-गुलाल लगाते हुए एवं मीठी गुझिया एवं चिप्स पापड़ इत्यादि खिलाते हुए सभी को होली की हार्दिक बधाई एवं अनन्त शुभकामनाएं प्रदान की।आपसी सौहार्दपूर्ण साहित्यिक परिचर्चा के दौरान जिला मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रेम सद्भावना एवं एकता तथा बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है महापर्व होली क्योंकि राक्षसराज हिरण्यकश्यप के कहने पर उसकी बहन होलिका जिसे ब्रह्मा जी यह वरदान प्राप्त था कि आग उसे जला नही सकती वह अच्छाई रुपी श्रीहरि विष्णु भक्त प्रह्लाद को अपने गोद में बिठाकर जलाना चाही परन्तु परिणाम उसके उलट हुआ कि होलिका की अग्नि में समाधि बन गई एवं श्रीहरि विष्णु भक्त ज्यों का त्यों सुरक्षित अग्नि से बाहर निकल आया।ईश्वरीय वरदान अच्छाई के कर्म करने के लिए होते हैं और बुराई के कर्म करने पर ऐसे वरदान स्वतः ही लुप्त हो जाते हैं।तभी से यह होली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ प्रेम एवं सद्भावना से मनाया जाता है जो प्रेम,सद्भावना एवं एकता तथा बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है।जिला मंत्री ने आगे कहा कि होली का महापर्व मानव समाज को एकता के पवित्र सूत्र में बांधता है जिसमें आध्यात्म का अनोखा रूप झलकता है। होली का महापर्व बहुआयामी है। इस दिन समाज से ऊंच-नीच,गरीब-अमीर जैसी विभाजक भावनाएं विलुप्त हो जाती हैं।जिला मंत्री ने आगे अपने व्यक्तव्य में यह भी कहा कि होली का महापर्व मानव एकता की निशानी है, बुराई पर अच्छाई के सदा विजय की निशानी है। इस महापर्व होली के शुभ अवसर पर जिला मंत्री के साथ वरिष्ठ समाजसेवी पं० राधा रमण तिवारी,वरिष्ठ समाजसेवी वीरेन्द्र नाथ तिवारी, समाज सेवी दीन दयाल तिवारी,समाजसेवी चन्द्र कान्त तिवारी(कुँवर साहब),समाजसेवी मनोज पाण्डेय ,शिक्षाविद कमलेश पाण्डेय एवं शिक्षाविद जोखू लाल पटेल सहित आस पास बहुत से क्षेत्रीय गणमान्य जन एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई