योग्यता धारक अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर, 26 फरवरी को RRPG कॉलेज अमेठी में लगेगा वृहद रोज़गार मेला, 50 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग

SHARE:

अशोक श्रीवास्तव अमेठी ll जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, अमेठी द्वारा एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह रोजगार मेला दिनांक 26 फरवरी 2026 को रणवीर रणजंय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अमेठी परिसर में पूर्वान्ह 10:00 बजे से प्रारंभ होगा।

उन्होंने बताया कि वृहद रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 50 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इसके साथ ही विदेश से संबंधित रोजगार अवसरों की जानकारी प्रदान करने के लिए एनएसडीसी (NSDC) के प्रतिनिधि भी मेले में उपस्थित रहेंगे। वहीं परिवहन विभाग, अमेठी द्वारा भी लगभग 80 चालकों की रिक्तियों के साथ प्रतिभाग किया जाएगा।

रोजगार मेले में 12वीं, स्नातक, आईटीआई उत्तीर्ण एवं अन्य तकनीकी योग्यताधारक अभ्यर्थी रोजगार हेतु प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कर अपनी योग्यता के अनुरूप कंपनियों में आवेदन कर सकते हैं। मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को फोटो एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। इस रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

Ashok Srivastav
Author: Ashok Srivastav

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई