अशोक श्रीवास्तव अमेठी ll अमेठी की संग्रामपुर पुलिस ने संदिग्धों की जांच पड़ताल के दौरान मुखबिर की सूचना पर शिवरामपुर मजरे सहजीपुर निवासी शिवम वर्मा पुत्र सीताराम वर्मा को एक अदद 12 बोर के तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
संग्रामपुर पुलिस क्षेत्र में संदिग्धों की जांच पड़ताल में जुटी थी तभी मुखबिर की सूचना पर ये कार्रवाई की गई । अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।




