सड़क पर आवारा कुत्ते से बाइक सवार पुजारी की टकराकर हुई मौत

SHARE:

अशोक श्रीवास्तव अमेठी ll अमेठी के थाना संग्रामपुर क्षेत्र के संग्रामपुर निवासी व मां कालिका धाम मंदिर के पुजारी हरिकृष्ण मिश्रा का सड़क दुघर्टना के बाद इलाज के दौरान शुक्रवार की रात करीब 11 बजे मौत हो गई।

मृतक हरिकृष्ण मिश्रा पुत्र गोविंद नारायण मिश्रा उम्र लगभग 45 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल से कालिकन – चद्रिकन मार्ग से होते हुए संग्रामपुर अपने घर जा रहे थे। मार्ग के खरेथू मोड़ मजरे नेवादा कनू के पास इनके मोटरसाइकिल के सामने एक आवारा कुत्ता आ गया जिससे इनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई और इनके सिर में गहरी चोट आ गई।  घटनास्थल पर ही काफी खून बह गया था।

इसी रास्ते से जा रहा राहगीर एम्बुलेंस को फोन करके बुलाकर नजदीकी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर भेंजा लेकिन इनकी हालत बहुत गंभीर थी, अस्पताल पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और रेफर कर दिया। घायल मिश्रा के परिजनों ने निजी साधन से प्रतापगढ़ इलाज के लिए ले आये लेकिन यहां भी स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया परिजन इन्हें प्रयागराज के निजी अस्पताल में ले गए जहां रात करीब 11 बजे इनकी मौत हो गई।

हरिकृष्ण मिश्रा अपने पिता के तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे कालिकन धाम में पुजारी थे और प्रसाद कि दुकान थी जिससे आजीविका का निर्वाहन होता था।सभी भाई अपना -अपना परिवार देख रहे हैं। हरिकृष्ण मिश्रा अपने पीछे पत्नी व एक लड़का ओम मिश्रा और एक लड़की छोड़ गये। मौत की सूचना मिलने पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 

Ashok Srivastav
Author: Ashok Srivastav

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई