315 बोर के अवैध तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

SHARE:

अशोक श्रीवास्तव अमेठी ll अमेठी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मदन यादव पुत्र स्व0 राम उजेर यादव निवासी ग्राम मठाभुसुण्डा थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया है। तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
अमेठी की मुसाफिखाना पुलिस क्षेत्र में वाहन/ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग में लगी थी तभी तेज रफ्तार से एक बाइक सवार आता दिखा। पुलिस ने उसे रोककर पूंछताछ की तो वह घबरा गया। पुलिस का शक गहराया तो उसने कड़ाई से पूछताछ करते हुए उसकी जांच पड़ताल की तो उसके कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
Ashok Srivastav
Author: Ashok Srivastav

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई