अपराध नियंत्रण अभियान में अजनर पुलिस को सफलता

SHARE:

अपराध नियंत्रण अभियान में अजनर पुलिस को सफलता

ब्यूरों चीफ अभिनय सिंह चंदेल
महोबा।
जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अजनर पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महोबा  प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गौड़ के पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष अजनर सुभाष चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में पंजीकृत मु0अ0सं0 17/2026 धारा 69/64(1)/352/351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान यह सफलता प्राप्त की।
पुलिस ने ग्राम इन्द्रटा, थाना अजनर के पास से अभियुक्त युवराज अहिरवार (22) पुत्र हरप्रसाद अहिरवार एवं रणवीर अहिरवार (38) पुत्र खटोरा अहिरवार, निवासी ग्राम चमरुआ थाना अजनर जनपद महोबा को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्त वर्तमान में सिल्वर सिटी वार्ड संख्या-4, कस्बा व थाना नौगांव, जिला छतरपुर में निवासरत थे।
गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष अजनर सुभाष चंद्र, कांस्टेबल जयप्रकाश यादव एवं कांस्टेबल करन जायसवाल शामिल रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई