तेरहवीं भोज में हुए हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

SHARE:

तेरहवीं भोज में हुए हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू बराम

ब्यूरो चीफ महोबा अभिनय सिंह चंदेल
महोबा।
अजनर थाना क्षेत्र में तेरहवीं भोज के दौरान हुए हत्याकांड का पुलिस ने सफल अनावरण कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।
ग्राम लेवा निवासी सुखलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 जनवरी को उनके भाई स्वर्गीय रामकृपाल की तेरहवीं का भोज चल रहा था। इसी दौरान अजय सिंह व साहब सिंह सहित अन्य लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने एकजुट होकर विकास व अनिल पर हमला कर दिया। साहब सिंह ने चाकू से वार किया, जिससे विकास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के संबंध में थाना अजनर में मुकदमा संख्या 16/26 दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गौड़ के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गई।
पुलिस ने बुधवार को ग्राम बुजुर्गा-मझगवां रोड पुलिया के पास से दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय यादव (26) निवासी ग्राम लेवा, थाना अजनर और साहब सिंह उर्फ साहिल उर्फ बबुआ (21) निवासी ग्राम कनौरा, थाना चरखारी के रूप में हुई है।
पूछताछ में साहब सिंह की निशानदेही पर ग्राम लेवा स्थित खेत से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अजनर सुभाष चंद्र, उपनिरीक्षक आकाश मौर्य, कांस्टेबल हरिओम व नरेंद्र कुमार शामिल रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई