स्वामी विवेकानंद ने भारतीय विचार और वेदांत दर्शन को विश्व तक पहुँचाया-स्वामी चक्रपाणि महाराज

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज

 

रुपये पर विवेकानंद और महर्षि महेश योगी का चित्र लगाने की मांग

युवा अमृतोत्सव-2026 में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित

सहारा जीवन न्यूज

नई दिल्ली। युवा अमृतोत्सव–2026 कार्यक्रम में शनिवार को संविधान क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित समारोह के दौरान भारतीय मुद्रा पर स्वामी विवेकानंद एवं महर्षि महेश योगी का चित्र स्थापित किए जाने की मांग जोरदार तरीके से उठी। यह प्रस्ताव कार्यक्रम में उपस्थित संतों, विद्वानों, समाजसेवियों और युवाओं द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए स्वामी चक्रपाणि महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एवं महर्षि महेश योगी भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के वैश्विक दूत रहे हैं। स्वामी विवेकानंद ने भारतीय विचार और वेदांत दर्शन को विश्व तक पहुँचाया, वहीं महर्षि महेश योगी ने भावातीत ध्यान और योग के माध्यम से भारतीय चेतना और आध्यात्मिकता को अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा प्रदान की।स्वामी चक्रपाणि महाराज ने कहा कि भारतीय रुपये पर दोनों महापुरुषों के चित्र अंकित किए जाने से भारतीय संस्कृति की पहचान सुदृढ़ होगी, राष्ट्र चरित्रवान बनेगा एवं भ्रष्टाचार में कमी आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रुपये की साख, मनोबल और आर्थिक मूल्य में वृद्धि होगी। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपने की घोषणा भी की। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक नंद कुमार ओझा, कुलदीप श्रीवास्तव अध्यक्ष, क्षेत्रीय चित्रगुप्त अखाड़ा सहित अनेक संत-महात्मा, समाज सेवी और युवा प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने स्वामी विवेकानंद और महर्षि महेश योगी के विचारों को राष्ट्रीय जीवन में अपनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र और विश्व शांति की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई