सहारा जीवन न्यूज 
*टीकरमाफी बाजार में कंछल गुट से अलग होकर विभिन्न संगठनों से जुड़े अध्यक्ष पदाधिकारी व्यापारी नेता पुनः कंछल गुट के बैनर तले शामिल हुए।
अमेठी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल टीकरमाफी बाजार के बैनर तले आयोजित व्यापारी संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल के नेतृत्व में टीकरमाफी बाजार के सभी संगठनों उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल टीकरमाफी बाजार अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव व भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल टीकरमाफी बाजार अध्यक्ष लालजी अग्रहरि एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल टीकरमाफी बाजार अध्यक्ष राम सुन्दर मौर्य सहित सभी व्यापारिक संगठनों के अध्यक्षो ने अपनें टीकरमाफी बाजार कमेटी पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ इकट्ठा होकर व्यापारिक संगठनों के पितामह बनवारी लाल कंछल के उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल को मजबूती प्रदान किया ।
सभी संगठनों के अध्यक्षो व पदाधिकारियों ने कंछल गुट के बनवारी लाल कंछल को व्यापारियों का असली हितैषी नेता पितामह की संज्ञा दी और जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल के द्वारा व्यापारियों के लिए किये जा रहें संघर्ष में साथ देने का संदेश दिया।





