अशोक श्रीवास्तव अमेठी। समाजवादी पार्टी मुख्यालय गौरीगंज में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी आंदोलन के पुरोधा मुलायम सिंह यादव की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने की। कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके संघर्षशील जीवन, सरलता और जनता के प्रति समर्पण को याद किया।
जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि नेताजी को उनके अदम्य साहस, जनहित के कार्यों और सामाजिक न्याय की लड़ाई के कारण ही धरती पुत्र कहा जाता है। उनके कार्य और विचारधारा आज भी देशभर के समाजवादियों को प्रेरित करते हैं,
प्रवक्ता राजेश मिश्रा एडवोकेट ने कहा कि “नेताजी को उनके कामों की वजह से जाना जाता है। उन्होंने गरीब, किसान, मजदूर और पिछड़े वर्गों की आवाज को सबसे बुलंद किया। इसलिए वे सच मायनों में जनता के नेता और धरती पुत्र कहलाते हैं। हम उनके दिखाए रास्ते पर चलकर समाजवादी विचारधारा को और मजबूत करने का संकल्प लेते हैं।
कार्यक्रम में मौजूद सभी नेताओं ने कहा कि नेताजी का जीवन समाजवाद, संघर्ष और सेवा की अद्वितीय मिसाल है और पार्टी उनके सिद्धांतों पर चलकर जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करती रहेगी। महामंत्री अरशद अहमद ने कहा कि “नेताजी का योगदान अविस्मरणीय है। उनकी नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
प्रदेश सचिव हीरालाल यादव ने कहा कि “नेताजी ने हमेशा समानता और सामाजिक न्याय की बात की। हम सब समाजवादी कार्यकर्ता उनके सपनों को साकार करने के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।
इस अवसर पर महामंत्री अरशद अहमद, प्रदेश सचिव हीरालाल यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मजदूर सभा राम सिंह यादव, प्रवक्ता राजेश मिश्रा एडवोकेट, सूबेदार यादव, लाइक अहमद, सैयद मकसूद हसन, चंद्रशेखर यादव, मनीराम वर्मा, मनु पाल, अखिलेश मौर्या, गुंजन सिंह, जियालाल यादव, राजबहादुर यादव समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Ashok Srivastava
Amethi




Total Users : 1208036
Total views : 5512748