आपसी विवाद में गुस्साए पति ने पहले पत्नी को पीटा , फिर गिराकर उसकी नाक काट डाली

SHARE:

अमेठी में पति पत्नी के आपसी विवाद में गुस्साए पति ने पत्नी को जमीन पर पटका और उसकी नाक काट डाली l इस घटना में पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई और किसी तरह से खुद चलकर महिला थाने पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने महिला की हालत देख सन्न रह गए और सबसे पहले इलाज के लिए उसे अस्पताल भेजा l महिला के अस्पताल पहुंचने के पहले ही गंभीर हो गई जिसे डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार इन्फेक्शन से महिला के शरीर में जहर फैल गया है।

पूरा मामला अमेठी के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र के पूरे लेदई दुबे मजरे दक्षिण गांव का है। मोहनगंज थाना क्षेत्र के राजा फत्तेपुर निवासी लीलावती साहू की बेटी सुनीता साहू (लगभग 30 वर्ष) का विवाह लगभग 10 वर्ष पूर्व बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र के दक्विनगाँव (पूरे लई दुबे) निवासी राजेंद्र साहू से हुआ था। सुनीता को तीन महीने पहले तीसरी बेटी हुई थी। उसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी। 17 नवंबर को दोपहर बाद लगभग 4 बजे पत्नी अपने मायके से घर लौटी तो पति राजेंद्र साहू से विवाद हो गया जो मारपीट में बदल गई। विवाद के बाद पत्नी सुनीता महिला थाने जाने के लिए घर से निकली तो पति राजेंद्र साहू ने पीछा करते गांव के किनारे पुलिया के पास पहुंच फिर विवाद करने लगा। विवाद बढ़ा तो पति राजेंद्र ने सुनीता को पीटते हुए जमीन पर गिरा दिया और उसकी नाक काट दी

घायल अवस्था में खुद सुनीता ने किसी तरह से महिला थाने पहुंच आप बीती पुलिस को बताई जिस पर पुलिस कर्मियों ने पहले उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घटना के बाद राजेंद्र साहू फरार हो गया।

सुनीता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति राजेंद्र साहू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपी की खोज शुरू कर दी है।

Ashok Srivastava
Author: Ashok Srivastava

Amethi

Leave a Comment