सहारा जीवन
अमेठी। जनपद में न्याय के लिए वर्षों से अन्य जनपदों का चक्कर लगानें को विवश जनपद वासियों के लिए नया वर्ष 2026 एक खुश खबरी लेकर आया है, कार्यालय ज़िला जज/ विशेषकार्याधिकारी अमेठी द्वारा दी गई सूचना के अनुसार माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद , उत्तर प्रदेश शासन व ज़िला जज देवरिया के पद से स्थानान्तरित होकर हाल ही में आए राम मिलन सिंह, ज़िला जज/ विशेष कार्याधिकारी अमेठी द्वारा जनपद में न्यायालय निर्माण हेतु किये जा रहे सयुंक्त प्रयासों के क्रम में प्रमुख सचिव (न्याय) द्वारा दिनांक 26 दिसंबर 2025 को जारी पत्र के अनुसार शासन द्वारा जनपद में न्यायालय निर्माण हेतु जामो रोड स्थित नवीन ज़िला अधिकारी कार्यालय के बगल अधिग्रहीत की गई भूमि पर एकीकृत न्यायालय निर्माण हेतु कुल अनुमानित खर्च लगभग 220 करोड़ के सापेक्ष 55 करोड़ रुपए की पहली किश्त कार्यदायी संस्था को जारी कर दी गई है। इस न्यायालय भवन का निर्माण वर्ष 2027 के लगभग मध्य तक पूरा होने की संभावना है।





