अमेठी।जनपद के टीकरमाफी निवासी पत्रकार संतोष श्रीवास्तव के अनुज डॉ. शरद श्रीवास्तव वरिष्ठ साहित्यकार एवम् अंग्रेजी कविताओं के सुप्रसिद्ध काव्यानुवादक(प्रवक्ता अंग्रेजी, यू.पी.कॉलेज को सम्मानित संस्था हिन्दी साहित्य भारती (अंतरराष्ट्रीय) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के गुरुतर दायित्व के निर्वहन हेतु केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मनोनीत किया गया है।
जानकारी के अनुसार राजकीय पुस्तकालय वाराणसी में पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रविन्द्र शुक्ल द्वारा संस्थापित एवं दुनिया के 36 देशों में हिंदी एवम भारतीय संस्कृति के संवर्धन हेतु प्रसरित हिन्दी साहित्य भारती (अंतरराष्ट्रीय ) के वैश्विक मंथन के भव्य कार्यक्रम में डॉ.नीरजा माधव, डॉ. अशोक सिंह, ओम प्रकाश द्विवेदी, डॉ. हरेंद्र कुमार राय, प्रो.के. एन. तिवारी, प्रो.आशा राम त्रिपाठी, पी.पी. सिंह, के.एस. परिहार ,संतोष कुमार प्रीत,विनोद कुमार एवं अन्य गणमान्य साहित्यकारों की गरिमामय उपस्थिति में प्रतिष्ठित संस्था के *काशी प्रांत* की नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ। बताते चलें कि डॉ.शरद को इसके पूर्व भी विभिन्न साहित्यिक एवम् सामाजिक संस्थाओं द्वारा अनेकों महत्वपूर्ण पदों एवम् साहित्यिक अलंकरणों से सम्मानित किया जा चुका है..
राष्ट्रीय प्रवक्ता, विश्व जन चेतना ट्रस्ट भारत उपाध्यक्ष,अखिल भारतीय साहित्य परिषद, वाराणसी गीत शिखर सम्मान,कलम का सिपाही सम्मान,कलम रत्न सम्मान,हिंदी गौरव सम्मान,हिंदी गरिमा सम्मान,भारत गौरव काव्यश्री सम्मान,मधुव्रत सम्मान,राष्ट्र रत्न-श्री सम्मान,स्वर मकरंद सम्मान इत्यादि… डॉ.शरद चर्चित पुस्तक *था भरोसा फ़िर मिलोगे*(गीत शतक) के गीतकार,पुनश्च राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यात विभिन्न साहित्यिक साझा संकलनों यथा: नई सदी के स्वर,मेरी कलम, भारत गौरव गाथा,काशी काव्य सरिता, कवितांबरा एवम् सोच विचार में विशिष्टता के साथ प्रकाशित साहित्यकार हैं।

Author: Ashok Srivastava
Amethi