वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

SHARE:

ब्योरो चीफ अभिनय सिंह चंदेल महोबा

महोबा-थाना अजनर पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक महोबा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोबा तथा क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ऋषी शुक्ला, उपनिरीक्षक कृष्ण मुरारी मिश्रा व कांस्टेबल अजीत कुमार यादव की टीम ने यह कार्रवाई की।गिरफ्तार अभियुक्तों में हरदयाल पुत्र पूरण राजपूत (उम्र लगभग 62 वर्ष) एवं अखिलेश पुत्र हरदयाल (उम्र लगभग 39 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम टिकरिया थाना अजनर जनपद महोबा शामिल हैं। ये दोनों अभियुक्त माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय महोबा द्वारा वांछित चल रहे थे।अभियुक्तों के विरुद्ध थाना अजनर में मु.अ.सं. 146/2016 धारा 323/504/506 भादवि एवं 166/2011 धारा 323/504/506 भादवि पंजीकृत है। पुलिस टीम ने अभियुक्तों को उनके दरवाजे ग्राम टिकरिया से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई