सहारा जीवन न्यूज़

सुलतानपुर । धनपतगंज ब्लाक के पीरो सरैया में कोटेदार की जांच फिर शुरू पुलिस बल तैनात ग्राम सभा पीरो सरैया में आज पुनः कोटेदार की जांच की जा रही हैं जांच कार्य उप जिलाधिकारी सदर विपिन द्विवेदी और बीडीओ धनपतगंज की मौजूदगी में चल रहा हैं सूत्रों के मुताबिक शिकायतकर्ताओं से बयान दर्ज कराए जा रहे हैं इस दौरान कंपोजिट विद्यालय पीरो सरैया परिसर को जांच स्थल बनाया गया हैं और वहां सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस बल तैनात किया गया हैं गौरतलब है कि यह जांच पहले 25 अगस्त 2025 को होनी थी लेकिन उस दिन जांच टीम बिना स्थल चयन किए विद्यालय पहुंच गई थी जहां शिकायतकर्ता उपस्थित नहीं हुए इसके बाद नई तिथि गुरुवार 28 अगस्त तय की गई थी।





