विश्व हिन्दू परिषद 61वा स्थापना दिवस मनाया गया

SHARE:

विश्व हिन्दू परिषद जनपद अमेठी के भादर प्रखंड में सोनारीकलां ग्रामसभा के बोलहा ग्राम में विश्व हिन्दू परिषद का 61वा स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप जिला उपाध्यक्ष कमलाकांत मिश्रा ने किया । जिलामंत्री अभिमन्यु उपाध्याय ने विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना और उसके उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। जिला मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सबको एक होकर मजबूती से देश में चल रही धर्मांतरण लवजेहाद जैसे समस्याओं को जड़ से खत्म करना है और ये तभी संभव है जब हम जातिगत संकीर्णता से ऊपर उठकर सिर्फ हम हिंदू है भावना को साकार करेंगे अन्यथा इतिहास गवाह है कि जहां हिंदू घटा वहां देश बंटा। और अब ऐसा नहीं होगा एक दिन भारत पुनः विश्व गुरु होगा। कार्यक्रम में जिला सह मंत्री अशोक श्रीवास्तव राम सिंह प्रखंड अध्यक्ष नीरज सिंह भादर प्रखंड संयोजक नीरज सिंह ( विजय सिंह) मातृ शक्ति संयोजिका सपना यादव प्रखण्ड मंत्री दुर्गेश पाठक सह मंत्री जयप्रकाश जी पवन तिवारी सह संयोजक विशाल सिंह प्रखंड उपाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह आशीष सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई