सहारा जीवन न्यूज 
जयपुर। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की कोर कमेटी की बैठक वीरता और शौर्य की धरती राजस्थान की राजधानी जयपुर के वी सरोवर पोर्टिको होटल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस कोर ग्रुप में जहां जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, प्रबंध न्यासी श्रीमती रागिनी रंजन और एक्स आर्म्ड फोर्सेज के ग्लोबल अध्यक्ष मेजर जनरल अनुज माथुर ने अपने उत्प्रेरक और दमदार उद्बोधनों से नया जोश भरने का काम किया, वहीं जीकेसी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा० आदित्य नाग ने इस बार की बैठक कराने का जिम्मा अपने उपर लिया और जिस तरह की व्यवस्था और मेहमान नवाजी की वो अद्भुत और अविस्मरणीय रहा,उसके लिए इन्हें अनेकानेक बधाई और धन्यवाद। इस बैठक का संचालन नवीन कुमार – राष्ट्रीय महासचिव एवं ग्लोबल अध्यक्ष, चित्रांश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने किया। इस बैठक में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के सुचारू कार्यान्वयन हेतु कई महत्वपूर्ण र्निर्णय लिए गए। संध्या काल में रात्रि भोजन के समय शाबरी ब्रदर्स के सुरमयी आवाज ने जरूरी मुलाकात को अंजाम दिया, जिसके लिए जीकेसी के ग्लोबल उपाध्यक्ष आलोक अविरल जी को साधुवाद,इन लोगों के अतिरिक्त शुभ्रांशु कुमार श्रीवास्तव – ग्लोबल संगठन सचिव, अवनीश श्रीवास्तव, ग्लोबल अध्यक्ष – लीगल एंड कारपोरेटर सेल, धनंजय प्रसाद – राष्ट्रीय समन्वयक,श्री निलेश रंजन – राष्ट्रीय सदस्यता अभियान समन्वयक, अशोक दास – प्रदेश अध्यक्ष, पश्चिम बंगाल, नवीन श्रीवास्तव – राष्ट्रीय अध्यक्ष, डिजिटल एवं आई टी सेल, पवन सक्सेना – ग्लोबल महासचिव,कला और संस्कृति सेल, सुश्री सपना वर्मा- राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ आदि सहित कई पदाधिकारी आनलाइन भी जुड़े थे जिनमे जीकेसी की ग्लोबल सीएफओ श्रीमती निष्का रंजन, श्रीमती पूनम कर्ण- नेपाल अध्यक्ष, मितेश कर्ण- यूएई अध्यक्ष, दीपक अभिषेक – ग्लोबल उपाध्यक्ष एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष, आलोक कुमार श्रीवास्तव – यूएसए अध्यक्ष अनिल कुमार दास- राष्ट्रीय समन्वयक प्रमुख हैं।साथ ही श्री दीपेश भटनागर जी और सुश्री सपना वर्मा को भी धन्यवाद जिन्होंने राजस्थान के भिन्न-भिन्न जगहों से आए हुए लोगों के साथ बैठक कराने का प्रबंध किया।





