देवेंद्र सरकार के फैसलों के खिलाफ महाअघाडी का एक दिन की भूख हड़ताल

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज

मुंबई। मुलुंड की ज़मीन अडानी समूह को सौंपने के फ़ैसले के ख़िलाफ़ और धारावीकरों को मुलुंड में बसाने आदि के सरकार के निर्णयों के खिलाफ कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रवक्ता नेता राकेश शेट्टी के नेतृत्व में महाविकास अघाड़ी के सभी दलों के क्षेत्रीय नेताओं कार्यकर्ताओं ने अपनी एकता दिखाते हुए एक दिवसीय आंदोलन और भूख हड़ताल पर बैठे रहे। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता राकेश शंकर शेट्टी, महाविकास अघाड़ी के घटक दलों – शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार), समाजवादी पार्टी, मुलुंड दुकानदार संघ और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर 1 अगस्त, 2025 को सुबह 9 बजे से एक दिवसीय भूख बैठे रहे।यह भूख हड़ताल महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुलुंड की महत्वपूर्ण ज़मीन अडानी समूह को सौंपने के फ़ैसले के ख़िलाफ़ है। अडानी समूह लगभग 3 लाख अयोग्य धारावी निवासियों का मुलुंड में पुनर्वास करने का प्रस्ताव रख रहा है, जिससे यहाँ के पर्यावरण और नागरिक सुविधाओं को ख़तरा होगा।भूख हड़ताल पर बैठे राकेश शेट्टी और राकांपा शरद पवार के मुलुंड तालुका अध्यक्ष एडवोकेट अमित पाटिल समेत प्रमुख नेताओं ने अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाते हुए कहा कि बताया कि केलकर कॉलेज, मुलुंड के पास, मुलुंड (पूर्व) में बन रहे 7,400 पीएपी आवासों में, मुलुंड कॉलोनी के वन-प्रभावित निवासियों को प्राथमिकता दी जाए, जिन्हें वर्तमान में चारकोप में पुनर्वासित किया जा रहा है। डंपिंग ग्राउंड और चेकपॉइंट क्षेत्र का उपयोग नागरिकों के लिए खुले खेल के मैदानों और पार्कों के लिए किया जाना चाहिए; वहाँ सीमेंट का जंगल नहीं होना चाहिए।मुलुंड से विक्रोली तक के नमक के मैदानों को बरकरार रखा जाना चाहिए, ताकि पर्यावरण की रक्षा हो और मानसून के दौरान मुलुंड में बाढ़ से बचा जा सके। यदि धारावी के अपात्र निवासियों को मुलुंड में पुनर्वासित किया जाता है, तो वहाँ की सड़कों, फुटपाथों, बस सेवाओं, रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों और स्कूलों पर भारी दबाव पड़ेगा और मुलुंड के एक झुग्गी बस्ती में बदल जाने का डर है। राकेश शंकर शेट्टी ने सरकार के फैसले की कड़ी निंदा की और कहा, “मुलुंड को एक और असंगठित धारावी नहीं बनने दिया जाएगा। अगर अडानी की कोई भी परियोजना मुलुंड की शांति और पर्यावरण को भंग करती है, तो मैं अंत तक लड़ूँगा।” उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए अपने वादे – “धारावी निवासियों को मुलुंड नहीं भेजा जाएगा” – को पूरी तरह से तोड़ने का भी आरोप लगाया। इस अवसर पर कांग्रेस के उत्तम गीते, पुष्पा सकरी, संगीता वाज़े, मालती पाटिल, उज्वला शिंदे, संगीता जायसवाल, प्रवीण रोकड़े, सुरेश गायकवाड़, संतोष शर्मा, राकेश राघवन, कैलाश पाटिल, अरविंद यादव, रोहिदास देवड़े, संजय सावंत, रूपाली सुबेधर, अश्विनी पोचे, और कांग्रेस ,उबाठा राकांपा शरद पवार गुट के क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई