महोबा l
जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में कुलपहाड़ के आरबीपीएस स्कूल में चल रहे चैस इन स्कूल्स अभियान के तहत इंटर हाउस कॉम्पटीशन में आज अंडर 9 वर्ग के कुल 32 बच्चों के बीच रोमांचकारी मुकाबले खेले गए। जिसमें सृष्टि सोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनी। सीखने की प्रारंभिक अवस्था में होने के कारण कुछ खिलाड़ियों जहां एक ओर गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा वहीं दूसरी ओर एकाग्र होकर खेलने वाले 4 खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचे।प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में उमंग राजपूत ने ध्रुव साहू को, परी मिश्रा ने अनाया सिंह को, अर्निम सोनी ने तारिक को, रुद्र चौरसिया ने जैसिका शक्ति को, दक्ष ने वैष्णवी को, कान्हा ने अमन राजपूत को तथा सार्थक सक्सेना ने वैष्णवी को हराते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में परी मिश्रा ने कान्हा को, उमंग राजपूत ने दक्ष को, सृष्टि सोनी ने रुद्र को तथा अर्निम सोनी ने सार्थक सक्सेना को हराया। सेमीफाइनल मुकाबलों में उमंग राजपूत ने अर्निम सोनी को तथा सृष्टि सोनी ने परी मिश्रा को हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों ने अपनी अपनी बिसात बिछाई। लेकिन सृष्टि सोनी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबल जीत लिया।
आज के सभी मुकाबले सहसचिव सुधांशु खरे की देखरेख में खेले गए।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





