आवास पर भी लोगों से की मुलाकात,क्षेत्र के विकास को लेकर किया विचार विमर्श।

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज़ सुल्तानपुर- विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने आज भी आवास पर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की, लोगों की समस्याओं को सुना, साथ ही क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विचार विमर्श किया।साथ ही जल्द से जल्द ऐसे स्थानों पर कार्य करवाने का भरोसा दिलाया।

यहां के बाद वे भ्रमण के लिये रवाना हुए। शुरुआत उन्होंने दोस्तपुर ब्लाक प्रमुख प्रातेश सिंह बंटी के गोलाघाट स्थित आवास से की, जहां उनके भाई के ऑपरेशन के पश्चात उनके भाई का हाल चाल लिया, साथ ही जल्द से जल्द से स्वस्थ होने की कामना की। इसके बाद वे गल्लामंडी निवासी गणेश अग्रहरि से मिलने अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल लिया। गौरतलब हो कि बीते दिनों खाटूश्याम दरबार से लौटते समय जहां इनकी पत्नी और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई थी तो वहीं गणेश और उनकी बिटिया घायल हो गई थी। इस दौरान विनोद सिंह ने घटना पर शोक व्यक्त किया, साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि वे उनके साथ हैं, साथ किसी भी प्रकार की मदद के लिए हमेशा तैयार हैं। इसके साथ ही उन्होंने नगर में रुक रुक कर लोगों से मुलाकात की और हाल चाल लिया।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई