उच्च प्राथमिक विद्यालय समनापुर में “एक पेड़ माँ के नाम अभियान “के तहत महमूदाबाद बी डी ओ ने लगाए पौधे।

SHARE:

विकास भारती/उत्तम शर्मा सहारा जीवन न्यूज़  महमूदाबाद, सीतापुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय समनापुर में वृक्षारोपण किया गया है पेड़ -पौधे पृथ्वी का श्रृंगार है पर्यावरण संतुलन में वृक्षों का होना अनिवार्य है पर्यावरण संरक्षण काे लेकर आशंका बुलेटिन परिवार की ओर से पौधा लगाए जीवन बचाएं अभियान संचालित किया जा रहा है। पर्यावरण के महत्व को प्रधान सहित युवा वर्ग बहुत ही गंभीरता से ले रहे हैं खुद तो पौधरोपण कर ही रहे हैं और अन्य लोगों को भी इसके फायदे बताकर उन्हें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं अभियान के तहत बुधवार को महमूदाबाद के खंड विकास अधिकारी सन्दीप कुमार के द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को पौधारोपण करने को लेकर संकल्प दिलाया।विद्यालय परिवार की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर समानित किया गया और विद्यालय के प्रधानाचार्य मो0 सकील ने ग्रामीणों को बताया कि पौधारोपण को पर्यावरण व मानव जीवन के लिए अनिवार्य बताया कि पौधारोपण हम सब की सामाजिक व नैतिक जिम्मेवारी है इसलिए आप सभी अधिक से अधिक पौधारोपण करें तथा अपने परिजनों व दोस्तों को इसके लिए प्रेरित करें।पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण बहुत ही जरूरी है हम अच्छे वातावरण की उम्मीद तो करते हैं लेकिन अपनी जिम्मेदारी नहीं समझते। जनसंख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन पेड़-पौधों की संख्या लगातार कम हो रही है। मानव जीवन के साथ -साथ पशु -पक्षियों के लिए यह चिंता का विषय है लोग अपने फायदे के लिए पेड़ों पर आरा चला रहे हैं, लेकिन नए पौधे कम ही लगा रहे हैं।आशंका बुलेटिन परिवार की मुहिम से प्रेरणा लेकर हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य ही लगाना चाहिए ग्राम पंचायत के सैकड़ों सदस्य को बात समझ में आ गई है कि पौधा लगाने के साथ -साथ पुराने पौधों की रक्षा करना भी आवश्यक है हम लोग अपनी जरूरत व स्वार्थ के लिए पेड़ों की कटाई करते हैं।इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे है।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई