अमेठी में सपा मुखिया के 52 वे जन्मदिन को यादगार बनाते हुए 52 जरूरतमंदों को साइकिल भेंट की गई

SHARE:

अमेठी में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 52 वा जन्मदिन धूमधाम से सपा के केंद्रीय कार्यालय में जिलाध्यक्ष राम उदित यादव व संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा मुखिया के जन्मदिन को विशेष बनाते हुए पार्टी के युवा नेता डॉ सिंधुजीत सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के 52 वे जन्मदिन पर चिन्हित 52 जरूरतमंदों को साइकिल भेट किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी पदाधिकारियों द्वारा अखिलेश यादव के चित्र पर माल्यार्पण एवं केक काटकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना के साथ हुआ। इसके बाद आयोजित साइकिल वितरण समारोह में लाभार्थियों को क्रमबद्ध रूप से साइकिलें प्रदान की गईं। इस पहल को स्थानीय जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने गरीब, श्रमिक, छात्र और ग्रामीण जरूरतमंदों के लिए एक सकारात्मक और सहायक कदम बताया है।  इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव वंचितों की आवाज़ बनकर उनके उत्थान के लिए कार्य करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
मीडिया से बातचीत करते हुए युवा सपा नेता डॉ. सिंधु जीत सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन हम केवल एक औपचारिक उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा और समाजवाद के मूल सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के रूप में मनाते रहे हैं। आज उनके 52 वे जन्मदिन पर 52 चिन्हित जरूरतमंदों को साइकिलें वितरित कर हमने यह संदेश दिया है कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, श्रमिक और वंचित वर्ग के साथ खड़ी है। यह पहल हमारे नेता के जनहितकारी विज़न को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास है
सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि हमारे नेता और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन जनसेवा के माध्यम से मनाना हम सबके लिए गर्व की बात है। आज 52 जरूरतमंदों को साइकिलें भेंट कर जो संदेश दिया गया है, वह समाजवादी विचारधारा की आत्मा है सेवा, समर्पण और समानता है। यह कार्यक्रम साबित करता है कि समाजवादी पार्टी केवल राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक राहत और अवसर पहुंचाने का कार्य करती है
इस मौके पर राजेश मिश्रा (प्रवक्ता), अरशद अहमद, राकेश यादव, चंद्रशेखर यादव, जीत सिंह बबलू, गुंजन सिंह, सूबेदार यादव, जियालाल फौजी, केडी सरोज, राम सिंह (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी मजदूर सभा), मनीराम वर्मा, मुकेश वर्मा, अजय तिवारी, सोनू अंसारी, अवधेश मिश्रा, श्याम यादव आदि शामिल रहे कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Ashok Srivastava
Author: Ashok Srivastava

Amethi

Leave a Comment