रत्नेश उपाध्याय अम्बेडकरनगर ।
क्षेत्र के मनेरीपुर सरावां गांव में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में सर्पदंश से 43 वर्षीय प्रदीप कुमार की मौत हो गई। प्रदीप रात को अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे, तभी किसी समय एक विषैला सांप ने उन्हें डस लिया। परिजनों ने सांप काटने की आशंका होते ही तत्काल उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रदीप की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में साफ-सफाई और जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





