ग्रीन पार्क स्टेडियम में 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का भव्य आयोजन

SHARE:

 

 

*11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस – 2025*

 

*सिविल डिफेन्स वार्डनो ने भी किया प्रशासन को सहयोग*

 

आज दिनांक 21 जून, 2025 को ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर नगर में 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक एवं ऊर्जा से परिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर *पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार* द्वारा स्वयं योगाभ्यास कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

 

इस अवसर पर *मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष मा. श्री सतीश महाना* उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सासंद, विधायक,जिलाधिकारी कानपुर नगर सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

 

योग दिवस के इस आयोजन में प्रशिक्षण हेतु पधारे नवचयनित आरक्षियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग के महत्व को समझते हुए योगाभ्यास किया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य *’योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’* की थीम के अनुरूप नागरिकों में योग के प्रति जागरूकता फैलाना और इसे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना रहा।

समारोह में प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास करते हुए योग को जीवनशैली में अपनाने का संकल्प लिया तथा आमजन को भी नियमित योगाभ्यास हेतु प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर सिविल डिफेन्स के उपनियंत्रक शिव राज सिंह सहायक उपनियंत्रक विमलेश यादव, विष्णु कुमार शर्मा व गोविन्द नगर प्रखण्ड व रतन लाल प्रखण्ड के स्टॉफ ऑफिसर गोविन्द नगर के घटना नियंत्रण अधिकारी साथ मे प्रखण्ड के समस्त पोस्ट वार्डेन, डिप्टी पोस्ट वार्डेन व सेक्टर वार्डेनो ने भी प्रशासन का सहयोग किया l

*हिन्दी दैनिक सहारा जीवन न्यूज़ से ब्यूरो चीफ राजेश निगम की रिपोर्ट*

Rajesh Nigam
Author: Rajesh Nigam

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई