अम्बेडकरनगर | रिपोर्ट: रत्नेश उपाध्याय
उत्तर प्रदेश सरकार के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा वर्ष 2025 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार आगामी 3 दिसंबर 2025 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे।
जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी श्रीमती प्रतिभा यादव ने बताया कि ये पुरस्कार 12 विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे। इन श्रेणियों में निम्नलिखित शामिल हैं:
🔸 दक्ष दिव्यांग कर्मचारी
🔸 स्वनियोजित दिव्यांगजन
🔸 सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता
🔸 प्लेसमेंट अधिकारी
🔸 दिव्यांगजनों के लिए कार्यरत संस्थाएं एवं सामाजिक कार्यकर्ता
🔸 प्रेरणास्रोत दिव्यांगजन
🔸 अनुसंधान व नवाचार में योगदानकर्ता
🔸 बाधामुक्त वातावरण विकसित करने वाले संगठन/व्यक्ति
🔸 पुनर्वासन सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ जिला
🔸 सृजनशील दिव्यांग वयस्क एवं बच्चे
🔸 सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस
🔸 दिव्यांगजन अनुकूल वेबसाइट
🔸 दिव्यांग खिलाड़ी
आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या जिला दिव्यांगजन कल्याण कार्यालय से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।
इन पुरस्कारों का उद्देश्य दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं व प्रतिभाशाली दिव्यांगजनों को पहचान देना है। यह पहल उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने और समाज में प्रेरणा का स्रोत बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।
👉 ऐसे समाचारों के प्रकाशन और प्रचार-प्रसार के लिए संपर्क करें:
📞 7275258705 | ✉️ saharajeevannews@gmail.com
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





