क्षेत्र में अवैध वसूली का ‘सिंडिकेट’, हल्का नंबर पांच के दीवान प्रदीप सिंह पर गंभीर आरोप

SHARE:

संवाददाता – विकास भारती / उत्तम शर्मा /लहरपुर, सीतापुर लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के हल्का नंबर पांच में तैनात दीवान प्रदीप सिंह पर अवैध वसूली, अभद्र व्यवहार और आपराधिक तत्वों से संबंध रखने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों में इसको लेकर रोष व्याप्त है।

सूत्रों के अनुसार, दीवान प्रदीप सिंह प्रार्थना पत्रों पर सामान्य कार्रवाई के लिए ₹2000 की रिश्वत लेने, खेत जोत रहे डोली ट्रैक्टरों को रोककर उनसे ₹10,000 से ₹15,000 तक की अवैध वसूली करने जैसे गंभीर कार्यों में लिप्त हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वह पुलिस वर्दी की आड़ में खाकी का रौब दिखाकर गरीब और सम्मानित व्यक्तियों से आए दिन दुर्व्यवहार करते हैं।

मामला तब और गंभीर हो गया जब सोशल मीडिया पर दीवान प्रदीप सिंह के कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ फोटो वायरल हुए। इन लोगों पर रेप, छेड़छाड़, SC/ST एक्ट जैसे संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं और वे जिला बदर भी रह चुके हैं।

स्थानीय लोगों का दावा है कि दीवान को एक प्रभावशाली भाजपा नेता, जो वर्तमान में कोटेदार भी हैं, का संरक्षण प्राप्त है। यही कारण है कि शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।

एक सम्मानित पत्रकार ने इस विषय में पुलिस अधीक्षक सीतापुर चक्रेश मिश्रा और जिलाधिकारी को लिखित शिकायत पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया है कि दीवान शाम के समय शराब के नशे में धुत होकर लोगों के घरों में घुसता है और उनसे गाली-गलौज करता है। शिकायतकर्ता पत्रकार ने अपना वीडियो और अन्य साक्ष्य भी प्रस्तुत करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जनता की मांग है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की बहाली हो सके।

 

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई