अम्बेडकरनगर,रत्नेश उपाध्याय
जनपद के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबाग घाट पर रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक दिव्यांग युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मखदूमपुर निवासी सत्यजीत निषाद के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सत्यजीत निषाद अपने परिवार के साथ रामबाग स्थित समाधि स्थल पर पूजा और स्नान के लिए पहुंचे थे। स्नान करते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक वह जल में समा चुके थे।
घटना की सूचना मिलते ही जहांगीरगंज थानाध्यक्ष अजय प्रताप यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





