अहमदाबाद विमान हादसा: पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन, कई परिवार उजड़ गए

SHARE:

अहमदाबाद गुरुवार को गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को गमगीन कर दिया है। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय रूपाणी की भी मृत्यु हो गई है। यह हादसा न केवल राज्य बल्कि देश की राजनीति और सामाजिक ताने-बाने के लिए एक बड़ी क्षति है।

जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट A171, जो अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई, उसमें बड़ी संख्या में यात्री गुजरात के आणंद जिले से थे। हादसे में आनंद जिले के 33 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है।

आणंद के कलेक्टर प्रवीण चौधरी ने बताया कि मृतकों की सूची की गहनता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, 12 मृतक राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से थे।

सबसे हृदयविदारक खबर बांसवाड़ा के डॉ. दीपक और उनके पूरे परिवार को लेकर सामने आई है। इस हादसे में डॉ. दीपक, उनकी पत्नी, बेटी और दो जुड़वां बेटों की भी मृत्यु हो गई। एक ही परिवार की ऐसी सामूहिक त्रासदी ने पूरे देश को भावुक कर दिया है।

सहारा जीवन परिवार इस दुःखद हादसे में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि शोकसंतप्त परिवारों को यह असीम पीड़ा सहन करने की शक्ति मिले।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई