अम्बेडकरनगर। जलालपुर |रत्नेश उपाध्याय
कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां ननिहाल जा रहे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जलालपुर के छाछु मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय गोवर्धन सोनी के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, गोवर्धन बुधवार को अपनी बाइक से ननिहाल, जनपद अयोध्या जा रहा था। जैसे ही वह जलालपुर-अकबरपुर मार्ग स्थित पट्टी चौराहे के पास पहुंचा, अचानक उसे चक्कर आ गया और वह बाइक से गिरकर बेहोश हो गया
स्थानीय लोगों और परिजनों द्वारा तत्काल उसे पास के चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। युवक की असामयिक मृत्यु से परिजनों सहित पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्थानीय प्रशासन ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





