चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ दो अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

SHARE:

अमेठी। थाना अमेठी पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए वाहन चोरी में संलिप्त दो अंतर्जनपदीय शातिर चोरों को चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी श्री मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध निरोधक अभियान के तहत की गई।

पुलिस टीम को गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो संदिग्ध युवक चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ क्षेत्र में घूम रहे हैं। मौके पर पहुंची टीम ने दोनों को रोका और पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम शिवपूजन चौरसिया (निवासी गंगागंज, अमेठी) एवं अतुल कुमार यादव (निवासी मंधरपट्टी, रेभा, अमेठी) बताया।

मोटरसाइकिलों के वैध कागजात मांगे जाने पर दोनों युवक नहीं दिखा सके। पूछताछ में खुलासा हुआ कि प्लेटिना मोटरसाइकिल को 28 मई 2025 को अमेठी तहसील क्षेत्र से चुराया गया था, जिसमें सूरज सोनी और आयुष यादव नामक दो अन्य आरोपी भी शामिल थे। वहीं सुपर स्प्लेन्डर बाइक की चोरी एक वर्ष पूर्व जनपद प्रतापगढ़ से की गई थी।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उनका एक गैंग है जो भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दोपहिया वाहन चोरी करता है। पकड़े जाने से बचने के लिए गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई जाती थी।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शिवपूजन चौरसिया पर अमेठी, सुलतानपुर व प्रतापगढ़ जनपदों में 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अतुल कुमार यादव पर अमेठी जनपद में 7 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं और लंबे समय से वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं।

थाना अमेठी पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है। बरामद वाहनों में से एक के संबंध में थाना अमेठी और दूसरी के संबंध में कोतवाली नगर, प्रतापगढ़ में पूर्व से ही मुकदमे पंजीकृत हैं।

👉 पुलिस की इस कार्यवाही से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और अपराधियों में कानून का भय भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई