आज दिनांक 11 जून 2025 को कानपुर मेडिकल सेंटर कानपुर मे डॉ. गौरव चावला द्वारा फैटी लिवर दिवस पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमे डॉ. चावला ने फैटी लिवर के बारे मे बताया की यह बीमारी विश्व भर मे लाखो लोगो को प्रभावित करने वाली बीमारी है फैटी लिवर रोग तब होता है ज़ब लिवर कोशिकायों में अतिरिक्त वसा जमा हो जाती है इसे मोटे तौर पर दो प्रकारो मे वग्रीकृत किया जाता है मेटबोलिक डिसफंक्शन एसोसिएटेड स्टेटोंटीक लिवर डिजिज और अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजिज अधिक आम है और अक्सर मोटापे, मधुमेह और मेटाबोलिक सिड्रोम से जुडा होता है, जबकि अफल्ड अत्यधिक शराब के सेवन से जुडा होता है l उन्होंने यह भी बताया की फैटी लिवर रोग वैशीवक आबादी के लगभग 33% को प्रभावित करता है बढ़ते मोटापे की दर और गतीहीन जीवनशेली के कारण इसका प्रचलन बढ़ रहा है अगर इलाज नही कराया जावे तो फैटी लिवर रोग और भी जटिल इस्थितियों मे बदल सकता है l जैसे की लिवर मे सूजन, सिरोसिस और तो और लिवर कैंसर भी हो सकता है l डॉ. चावला ने कहा की इसको रोकने के कई उपाये है जैसे की स्वस्थ आहार फलो, सब्जिया, साबुत अनाज, और लीन प्रोटीन से भरपूर संतुलित आहार पर जोर दे नियमित व्यायाम करे कम से कम 150मिनट मध्यम तीव्रता वाले व्यायाम करे तेज चलना, साईकिल चलाना या फिर तैराकी करना l शराब का सेवन सिमित करे अन्त मे डॉ. गौरव चावला ने कहा की मै सभी से स्वस्थ जीवन शैली की ओर सक्रिय कदम उठाने का आग्रह करता हूँ l की हम फैटी लिवर रोग को कम कर सकते है और समग्र लिवर स्वास्थ्य मे सुधार कर सकते है हम सब मिलकर एक ऐसे भविष्य के लिए प्रयास करे जहाँ लिवर की बीमारियों को रोका जा सकता है और उनका प्रबंधन किया जा सके l
*हिन्दी दैनिक सहारा जीवन न्यूज़ से ब्यूरो चीफ राजेश निगम की खास रिपोर्ट*





