अम्बेडकरनगर | संवाददाता – Ratnesh upadhyay
जेठ माह के पांचवें मंगलवार के पावन अवसर पर बसखारी बाजार में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रीय जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बसखारी पश्चिमी चौराहे पर पूर्व प्रधान रेखा गुप्ता द्वारा विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बजरंगबली पंचमुखी चित्र पर उद्योग व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ की गई।
इस अवसर पर समाजसेवा एवं संगठन से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष विकास मोदनवाल, लालमन यादव, देव कुमार गुप्ता, अमरनाथ सोनी, विक्की निगमचंद राणा, सलाल उपाध्याय, मक्खु वैध, प्रदीप जायसवाल, राकेश यादव, दीपेश रावत, बिट्टू राजभर, और अरुण शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम के संचालन और व्यवस्था में सभी लोगों की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।
इस धार्मिक आयोजन ने न केवल श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण का अवसर दिया, बल्कि सामाजिक समरसता और सहयोग की मिसाल भी पेश की।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





