समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक में व्यापारियों के उत्पीड़न और जन समस्याओं पर हुई तीखी चर्चा

SHARE:

महोबा, अभिनय सिंह चंदेल समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप जयसवाल के निर्देशानुसार समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री संतोष कुमार साहू ने की। इस अवसर पर जिले में व्यापारियों और आम जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के प्रमुख बिंदुओं में व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी के साथ पीडीए पंचायत आयोजन एवं जागरूकता अभियान शुरू करने पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर खुदरा दुकानदारों को निशाना बनाकर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है, जबकि भू-माफियाओं के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। यह प्रशासन का दोहरा रवैया है जो छोटे व्यापारियों के लिए अत्यंत अन्यायपूर्ण है।

श्री शाहिद अली राजू, जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि ने व्यापारियों के सामने आ रही विभागीय परेशानियों को उजागर करते हुए कहा कि “खाद्य सुरक्षा, जीएसटी और बाट-माप विभागों द्वारा अनावश्यक निरीक्षण कर व्यापारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। समाजवादी व्यापार सभा सदैव व्यापारी हितों की रक्षा में सक्रिय रही है। समाजवादी सरकार के दौरान ‘इंस्पेक्टर राज’ को कभी हावी नहीं होने दिया गया था, लेकिन वर्तमान में स्थितियाँ चिंताजनक हैं।”

समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव जीतू यादव ‘बागी’ ने अपने वक्तव्य में कहा कि महोबा नगर में जल संकट चरम पर है, फिर भी प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।

सभासद श्री यश चौरसिया ‘सोनू’ ने स्मार्ट मीटरों की दोगुनी रीडिंग गति और भारी-भरकम बिजली बिलों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि “आटा चक्की, एक्सपेलर और अन्य लघु उद्योग बिजली बिलों से बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो छोटे व्यापारी बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएंगे।” इस बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता दी गई और प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की गई। बैठक में प्रमुख रूप से निम्नलिखित समाजवादी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे:

शाहिद अली राजू (जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि), जीतू यादव बागी (राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी छात्र सभा), यश चौरसिया सोनू (सभासद), राजेन्द्र शक्ति (सभासद प्रतिनिधि), बाबूलाल कुशवाहा (जिला सचिव, व्यापार सभा), रमेश अग्रवाल, साजिद अली (नगर अध्यक्ष, व्यापार सभा), हेमंत शर्मा, असीस गुप्ता, शिवकुमार सोनी, प्रदीप अग्रवाल, मुहम्मद इरशाद, राहुल यादव समेत अन्य समाजवादी कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई