सीओ कार्यालय परिसर में शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

SHARE:

लालगंज, प्रतापगढ़ | सोमवार देर रात लालगंज स्थित पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) कार्यालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग भड़क उठी। शॉर्ट सर्किट के चलते एचटी तारों में उठी चिंगारी ने देखते ही देखते ट्रांसफॉर्मर को अपनी चपेट में ले लिया। यह घटना रायबरेली रोड पर स्थित नेशनल हाइवे के पास हुई, जहां आग की लपटें देखकर आसपास के व्यापारी और पुलिसकर्मी भी बेचैन हो उठे।

दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। घटना रात करीब 11 बजे की है, जिसके कारण नगरीय क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। मंगलवार सुबह तक बिजली विभाग के कर्मचारी तारों को बदलते नजर आए।

गनीमत यह रही कि आग कार्यालय भवन तक नहीं पहुंच सकी, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।

इसी बीच मंगलवार सुबह शीतलमऊ वार्ड में लगे एक अन्य ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी खराबी आने से बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। क्षेत्रवासियों का कहना है कि आए दिन हो रहे लोकल फॉल्ट और शॉर्ट सर्किट की घटनाओं से वे बेहद परेशान हैं।

विद्युत आपूर्ति महज 4–5 घंटे ही हो पा रही है, जबकि सरकारी दावे 24 घंटे बिजली देने के हैं।

इस गंभीर स्थिति को लेकर व्यापार मंडल और संयुक्त अधिवक्ता संघ ने सोमवार को समाधान दिवस में जमकर हंगामा भी किया। हालांकि, विभागीय अधिकारी समस्या पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई