लालगंज (प्रतापगढ़)।
ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को संपूर्ण क्षेत्र में भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धा और भक्ति की अनूठी छटा देखने को मिली। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक बजरंगबली के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह भव्य भण्डारों और शरबत वितरण कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिनमें श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया।
सुबह से ही मंदिरों में दिखी श्रद्धालुओं की भीड़
सुबह से ही श्रद्धालु बजरंगबली के दर्शन व पूजा के लिए मंदिरों में कतारबद्ध होकर पहुंचे। “पवनसुत हनुमान” के गगनभेदी जयकारों और सुमधुर भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया। तिना में हुआ भव्य भण्डारा और सुंदरकांड पाठ नेशनल हाईवे के पास तिना में विशाल पांडाल सजाया गया, जहां भगवान हनुमान की पूजा के साथ सामूहिक सुंदरकांड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजकों में शकेन्द्रनाथ मिश्र, हरिश्चंद्र तिवारी, अधिवक्ता अनूप तिवारी, शेर शुक्ला, अरविंद मिश्र, विपिन मिश्र, विक्की शुक्ला, पप्पू मिश्र, अजीत यादव, रणंजय यादव, हर्ष मिश्र, शुभम मिश्र और अंशुमान मिश्र शामिल रहे।
इस आयोजन में संयुक्त अधिवक्ता संघ लालगंज के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व रूरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जंगली वीर बाबा धाम और श्रीहनुमत निकेतन में भी उमड़ी भीड़ कालाकांकर रोड स्थित श्रीहनुमत निकेतन में पं. व्रजघोष ओझा के नेतृत्व में पूजा-अर्चना हुई। अधिवक्ता सुमित त्रिपाठी वत्सल ने भी शरबत वितरण कर श्रद्धालुओं की सेवा की। जंगली वीर बाबा धाम पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने श्रद्धालुओं के साथ भव्य आरती की और प्रसाद वितरण किया।
भटनी स्थित गौरीशंकर धाम में सुंदरकांड पाठ
धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की जन्मस्थली भटनी स्थित गौरीशंकर धाम में भी सामूहिक सुंदरकांड पाठ और भंडारा आयोजित हुआ। यहां राहगीरों को शरबत व प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में शिक्षक संजय तिवारी और संतोष तिवारी ने प्रमुख भूमिका निभाई।
इस अवसर पर तारा प्रसाद तिवारी, आशू गुप्ता, रमेश तिवारी, राहुल सिंह, सुधाकरनाथ ओझा, सानू सिंह आदि की सहभागिता उल्लेखनीय रही।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





